लालकुआं में जैविक खेती पर कार्यशाला, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किसानों को किया जागरूक

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
आज लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में माननीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के द्वितीय दिवस के प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंवर बैंक्वेट हॉल, पुराना बिंदुखेड़ा, बिंदुखाता में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचने तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैविक खेती न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं किसानों की आर्थिक समृद्धि का भी सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश खुल्बे, मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, जिला मंत्री प्रकाश आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन सिंह चुफाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री मनीष बोरा, विजय जोशी, पप्पू कोश्यारी, विनोद भट्ट, नरेंद्र सिंह मेहरा, जगदीश पंत, राकेश जोशी, रमेश कुन्याल, अभिषेक शर्मा, सोनू पांडे, हरेंद्र बिष्ट सहित मातृशक्ति, युवा साथी, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित जनसमूह ने विधायक जी के विचारों का स्वागत करते हुए जैविक खेती को अपनाने का संकल्प लिया।



