उत्तराखंड

आयुर्वेद निदेशालय में लंबित मांगों को लेकर आयुर्वेदिक डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन

बड़ी संख्या में आयुर्वेदिक डॉक्टर धरने में हुए शामिल।

उत्तराखंड/देहरादून।

आज आयुर्वेद निदेशालय में लंबित मांगों को लेकर भारी संख्या में आक्रोशित आयुर्वेदिक यूनानी डॉक्टरों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें आयुर्वेदिक डॉक्टरों की 7 सूत्रीय लंबित मांगों के निराकरण हेतु वक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए।

राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड के स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर डॉ० डी० सी० पसबोला ने बताया कि आज सुबह से आयुर्वेद निदेशालय में बड़ी संख्या में आयुर्वेदिक डॉक्टर जुटने शुरू हो गए थे। सुबह से लेकर शाम सभी डॉक्टर धरने में डटे रहे।

धरने में प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज कोहली, महासचिव डॉ हरदेव रावत, वरिष्ठ प्रदेश‌ उपाध्यक्ष डॉ राम किशोर भट्ट, महिला उपाध्यक्ष डॉ नीतू कार्की, डॉ दिनेश जोशी, डॉ एजल पटेल, डॉ सुगम तिवारी, डॉ अनुपमा त्यागी, डॉ मो० मिस्काल, डॉ नावेद आजम, डॉ नम्रता डाबरे, डॉ त्रिभुवन बैंजवाल आदि इत्यादि वक्ताओं ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों की लंबित मांगों एवं विभागीय शोषण एवं उत्पीड़न के ऊपर अपने विचार रखे। कल भी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button