
डोईवाला (आशीष यादव)– आज पूरे भारतवर्ष में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तो वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेल बच्चों का हौसला अफजाई किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। और कांग्रेस का उद्देश्य है कि बच्चों के साथ समय बिताया कर उनका मनोबल बढ़ाया जाए। इसी को लेकर आज उन्होंने माजरी ग्रांट में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल उनका हौसला अफजाई किया। चिल्ड्रन्स डे की शुभकामनाएं दी।