उत्तराखंडधर्म-संस्कृति

सादगी पूर्वक मनाया भारत रत्न पं. गोबिन्द बल्लभ पन्त जी का जन्म दिवस

पिथौरागढ़ से दीपक जोशी की रिपोर्ट: भारत रत्न पं0 गोबिन्द बल्लभ पन्त जी के जन्म दिवस को सादगी पूर्वक मनाया गया। भारत रत्न पंडित गोबिन्द बल्लभ पन्त जी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रातः 7.00 बजे 18 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु के पुरूष वर्ग की क्रासकन्ट्री दोड़ का आयोजन स्पोर्टस स्टेडियम, पिथौरागढ़ में किया गया ,साथ ही विगत दिनों दुबई में आयोजित एशियन बॉंक्सिंग चैम्पियनशीप में स्वर्ण पदक विजेता कु0 निकीता चन्द एवं रजत पदक विजेता कु0 निवेदिता कार्की को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सभी सरकारी, अर्द्वसरकारी कार्यालयों में प्रातः 9.00 बजे पंत जी की मूर्ति/छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

भारत रत्न पं0गोबिन्द बल्लभ पंत जी की जयन्ती के कार्यक्रम सादगी पूर्वक जिले के सभी तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर भी आयोजित कर उन्हें याद किया गया। जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम घंटाकरण स्थित पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की मूर्ति स्थल पर आयोजित किए गए जिसमें सर्व प्रथम पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हए याद किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक पिथौरागढ़ श्रीमती चंद्रा पंत ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए इन महान व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा देश की आजादी में अपना पूर्ण सहयोग के साथ ही आजाद भारत में भी अनेक कार्य देश के विकास के लिए किए गए,जिस हेतु आज भी पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को याद करते हुए उन महान व्यक्तित्व के द्वारा देश की आजादी एवं विकास के लिए किए गए महान कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि हम उनके पद चिह्नों पर चलकर अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए प्रशासनिक सेवा में पूर्ण, पारदर्शिता, बिना किसी भेदभाव के, नियमों के अनुरूप, निष्पक्षता से कार्य करते हुए देश,प्रदेश एवं जिले को आगे बढ़ाएं। यही एक सच्ची श्रद्धांजलि इन महान व्यक्तित्व को होगी। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका राजेन्द्र रावत ने अपने संबोधन में स्व. पंत को याद करते हुए कहा कि देश,प्रदेश विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों को हमेशा ही याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एक गौरव की बात है कि उन्होंने कुमाऊं क्षेत्र में जन्म लेकर देश की आजादी एवं विकास के लिए कार्य किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पंत द्वार विभिन्न पदों पर रहते हुए अनेक महत्वपूर्ण कार्य देश एवं जनहित में किए गए,उन्होंने जमींदारी प्रथा को खत्म कराया जिससे आज देश का किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि आज हम पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की 134 वीं जन्म शताब्दी मना रहे हैं उससे यह प्रतीत होता है कि वह एक महान व्यक्ति थे जिस कारण हम आज भी उन्हें याद कर रहे हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया तभी हम उन्हें याद कर रहे हैं, श्री जोशी ने कहा कि स्व. पंत जी ने जो कार्य देश और समाज के हित में किए गए, हम सभी उनके कार्यों आदर्शों को आत्मसात कर उनके पद चिह्नों पर चलते हुए कार्य करें।

इस अवसर पर पंत फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र लुंठी ने भी अपने संबोधन में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को याद करते हुए उनके जीवन संघर्षों के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर पंत फाउंडेसन की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्र के 50 ऐसे व्यक्ति जिन्होंने लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्य किया जा रहा है, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, पूरन चंद्र जोशी,लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, शिवराज सिंह अधिकारी,गुरुकुलानन्द कच्चाहारी,आदि के द्वारा भी संबोधित करते हुए पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को याद करते हुए देश के लिए किए गए उनके त्याग,बलिदान व समाजहित के कार्यों के बारे में प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केएमवीएन केदार जोशी, अध्यक्ष दुग्ध संघ,राज्य आंदोनकारी गोविन्द महर,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से मनोहर सिंह खाती, सभासद किशन खड़ायत, राज्य आंदोलनकारी राजेन्द्र भट्ट, रमेश पुनेड़ा, भूपेंद्र महरा,लक्ष्मी भट्ट,उमा पांडेय राजेन्द्र जोशी, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान,जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी,जिला शिक्षा अधिकारी एके गुसाँई, सीओ आर एस रौतेला समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, पंत फाउंडेशन के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नानू बिष्ट द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!