उत्तराखंड

राहुल गाँधी के देहरादून दौरे को लेकर काग्रेंस में जोश

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी के आगामी 17 जुलाई को होने वाले देहरादून दौरे को लेकर काग्रेंस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। काग्रेंस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवाओं को जोड़ रही हैं। ताकि अधिक से अधिक युवा कार्यक्रम में पहुंचे और राहुल गाँधी को सूने। काग्रेंस के अनुसार अब तक ढाई लाख से युवा रेजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जो एक बड़ा रिकॉर्ड है।

https://www.instagram.com/reel/Dak0u7Iz4ri/?igsh=cnV3NTk0NzhrdHk5

इसी को लेकर आज उत्तराखण्ड किसान काग्रेंस के प्रदेश महासचिव हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आगामी 17 जुलाई को देहरादून के परेड़ ग्राउंड में “छात्रों की गुंज”कार्यक्रम रखा गया है जिसमें 20 हजार से अधिक छात्र छात्राओं को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी सम्बोधित करेगें।

उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी को सूनने के लिए अब तक ढाई लाख से अधिक युवा रेजिस्ट्रेशन करा चुके हैं जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी प्रदेश के हजारों छात्र छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सूनेगें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश चरम पर है।

उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी आज युवाओं, बेरोजगारों,किसानों और गरीबों की आवाज बन चुके हैं। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल चलकर राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार को जगाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया की निगाहें राहुल गांधी पर टिकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई,पेपर लीक, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि सरकार लोगों को राहत देने में नाकाम साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी का दौरा काग्रेंस के लिए मील का पत्थर सबित होगा,तथा काग्रेंस कार्यकर्ताओं में जोश प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button