उत्तराखंड
आज भी जारी रहा आयुर्वेदिक डॉक्टरों का आधे दिन का कार्य बहिष्कार

आज भी जारी रहा आयुर्वेदिक डॉक्टरों का आधे दिन का कार्य बहिष्कार।
मरीजों ने भी किया आयुर्वेदिक डॉक्टरों की मांगों का समर्थन।
देहरादून/उत्तराखंड: 12-जून-2026, शुक्रवार। आज लगातार पांचवें दिन भी आयुर्वेदिक डॉक्टरों का आंदोलन जारी रहा। आज भी आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने कल की तरह ही आधे दिन का कार्यबहिष्कार जारी रखा।
स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर डॉ० डी० सी० पसबोला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आज भले ही मरीजों को जगह जगह असुविधा हुयी, फिर उनके द्वारा खुलकर आयुर्वेदिक डॉक्टरों की सभी मांगों का खुलकर समर्थन किया गया और साथ ही सरकार से सभी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गयी।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज कोहली एवं महासचिव डॉ हरदेव रावत द्वारा सभी चिकित्सा अधिकारियों से सभी मांगों के पूरी होने तक आंदोलन में डटे रहने की अपील की गयी है।



