व्यापार मंडल चुनाव को लेकर पड़े 25% प्रतिशत वोट, 6 पदों पर हो रही है वोटिंग, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ
लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव में रविवार को व्यापारियों का उत्साह साफ नजर आया। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें 1040 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। सुबह 10 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान हुआ है कि व्यापार मंडल नेतृत्व को लेकर बाजार पूरी तरह सक्रिय है। प्राईमरी स्कूल में बनाएं गए मतदान स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।
बताते चले कि लालकुआँ व्यापार मंडल नगर ईकाई के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री सहित 6 पदों पर चुनाव चल रहा है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव समिति की ओर से कराए जा रहे इस चुनाव में सुबह से ही मतदान केंद्र पर व्यापारियों की कतारें देखने को मिलीं।
चुनाव अधिकारियों की देखरेख में प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। व्यापारियों में अपने प्रतिनिधि चुनने को लेकर खासा जोश देखा गया। कुल मिलाकर कर सुबह 10 बजे तक लगभग 1040 मतों में से 260 वोट डाले गए।
इधर चुनाव अधिकारियों का कहना है कि सुबह 8 से मतदान प्रतिक्रिया शुरू हुई जिसमें 10 बजे तक 260 वोट डाले गय है यहाँ मतदान 3 बजे तक चलेगा उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। 4 बजे के मतदान की गिनती की जाएगी। उन्होंने नगर व्यापारियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।




