उत्तराखंड

RailOne ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा

बरेली।

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार तथा मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस–2026 अभियान के अंतर्गत आज तीसरे दिवस इज्जतनगर मंडल द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर RailOne ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकटिंग एवं पेपरलेस यात्रा को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा कागज़ की खपत में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।

अभियान के दौरान यात्रियों को RailOne ऐप, ऑनलाइन टिकटिंग एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के उपयोग की जानकारी दी गई। रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को मोबाइल आधारित टिकट बुकिंग, डिजिटल भुगतान तथा पेपरलेस यात्रा की सुविधाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, पोस्टर एवं जन-जागरूकता संदेशों के माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। यात्रियों को बताया गया कि डिजिटल टिकटिंग न केवल सुविधाजनक एवं समय की बचत करने वाली व्यवस्था है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

इज्जतनगर मंडल द्वारा यात्रियों से अधिकाधिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल रेलवे व्यवस्था को सशक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button