उत्तराखंड

रजत जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ – महिला दुग्ध उत्पादकों की सहभागिता से गूंजा दूध संघ प्रांगण

रजत जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ – महिला दुग्ध उत्पादकों की सहभागिता से गूंजा दूध संघ प्रांगण

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय रजत जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि डेयरी विकास विभाग के निदेशक अशोक कुमार जोशी, उपनिदेशक संजय उपाध्याय, संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा एवं पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने दीप प्रज्ज्वलित कर विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ किया।

समारोह के प्रथम दिवस दूध संघ के प्रशासनिक भवन प्रांगण, लालकुआं में महिला दुग्ध उत्पादकों के लिए गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लगभग 500 महिला दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों सहित महिला दुग्ध उत्पादकों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने कुमाऊनी सांस्कृतिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा वातावरण लोकसंस्कृति की सुगंध से भर उठा और प्रांगण उल्लासमय हो गया।
गोष्ठी का संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया।

इसी क्रम में संजीवनी हॉस्पिटल, हल्द्वानी की ओर से दुग्ध उत्पादकों एवं कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, महिला स्वास्थ्य जाँच आदि परीक्षण किए गए तथा आवश्यक परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आदिति अरोड़ा, जनरल फिजिशियन डॉ. अजय प्रताप, मोहित कार्की, पीएसपी हॉस्पिटल के रामलखन शर्मा सहित चिकित्सकों की टीम ने परामर्श प्रदान किया।
लगभग 370 से अधिक दुग्ध महिला उत्पादक एवं कर्मचारीगण इस स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हुए।

वहीं हिमालयन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के छात्र-छात्राओं ने मुख्य दुग्धशाला, लालकुआं का शैक्षिक भ्रमण कर दूध उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी कारखाना प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह राणा से प्राप्त की।

रजत जयंती समारोह के अंतर्गत आँचल दुग्ध संघ द्वारा सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल एवं राजकीय महिला चिकित्सालय, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी में भर्ती 450 मरीजों को 225 लीटर आँचल दूध नि:शुल्क पौष्टिक आहार के रूप में वितरित किया गया।
मरीजों एवं परिजनों ने संघ के इस मानवीय प्रयास और अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

भव्य आयोजन में संचालक सदस्य किशन सिंह बिष्ट, कृष्ण कुमार शर्मा, गोविन्द मेहता, हेमा देवी, दीपा देवी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी रैकवाल, आनन्द सिंह नेगी, पूर्व संचालक भगवान धामी, देवी दत्त पांडे, शेखर जोशी, राजेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ नेता हेमन्त नरूला, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, प्रभारी पर्वतीय कृपाल सिंह, राजेन्द्र दुम्का, खलील अहमद, शांति कोरंगा, मुन्नी आर्या, मोहन जोशी, कमलेश कुमार, रमेश मेहता, रमेश आर्या, विपिन तिवारी, हेमन्त पाल, मीना रौतेला सहित भारी संख्या में दुग्ध उत्पादक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!