उत्तराखंड

रेलयात्रियों के लिए ज़रूरी सूचना: जलंधर छावनी स्टेशन पुनर्विकास के कारण कई ट्रेनें प्रभावित

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

गोरखपुर, 08 अप्रैल, 2025: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर स्थित जलन्धर छावनी स्टेशन पर स्टेशन पुनर्विकास का कार्य किए जाने हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण, नियंत्रण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा।

पुनर्निर्धारण-
-जयनगर से 08, 13, 15 एवं 18 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी जयनगर से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।

-लालकुआँ से 19 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 14615 लालकुआँ-अमृतसर एक्सप्रेस लालकुआँ से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर एवं फिरोजपुर मंडल पर 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

-छपरा से 18 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी छपरा से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर एवं फिरोजपुर मंडल पर 20 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

नियंत्रण-
-अमृतसर से 08, 09, 11, 14, 15, 16, 18, 19 एवं 20 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 14650/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस फिरोजपुर मंडल पर 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

-न्यू जलपाईगुड़ी से 18 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष गाड़ी फिरोजपुर मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

-पूर्णियाँ कोर्ट से 08, 15 एवं 18 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 14617 पूर्णियाँ कोर्ट-अमृतसर विशेष गाड़ी फिरोजपुर मंडल पर 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
-अमृतसर से 20 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस फिरोजपुर मंडल पर 35 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

-अमृतसर से 09 एवं 16 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस फिरोजपुर मंडल पर 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

मार्ग परिवर्तन-
-अमृतसर से 09, 11, 16,18 एवं 20 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग जलन्धर सिटी-लुधियाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जलन्धर सिटी-नकोदर जं.-लुधियाना के रास्ते चलायी जायेगी।

-अमृतसर से 20 अप्रैल, 2025 को चलने वाली 05008 अमृतसर-गोरखपुर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग जलन्धर सिटी-लुधियाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जलन्धर सिटी-नकोदर जं.-लुधियाना के रास्ते चलायी जायेगी।

(पंकज कुमार सिंह)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button