“राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रोक, कांग्रेस का बड़ा हमला!”

राहुल गाँधी के कार्यक्रम स्थल की अनुमति रद्द करने पर कांग्रेस नेता इन्द्रपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर बोला हमला”बताया भाजपा की घबराहट।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
लालकुआँ , देहरादून के परेड ग्राउंड में 17 जुलाई शुक्रवार को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने पर वरिष्ठ नेता एंव कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रर पाल ने भाजपा सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है।
https://youtube.com/shorts/QjIQJxzXl6c?si=DTARkOLjfkehYWB8
उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दबाव में प्रशासन ने परमिशन रद्द कर दी।
उन्होंने कहा कि पहले प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर ₹1.77 लाख जमा कराए और फिर अंतिम मौके पर सरकार के दबाव में कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर द।
उन्होंने इसे राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और छात्रों के मुद्दों से भाजपा की घबराहट बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राहुल गाँधी के कार्यक्रम से घबरा गई हैं। इसलिए भाजपा सरकार प्रदेश के लाखों छात्र छात्राओं, बेरोजगारों और किसानों की आवाज दबाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इनसे डरने वाली नहीं है उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी का कार्यक्रम देहरादून में तय था और देहरादून में ही होगा।



