
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 और 10 जुलाई को उत्तराखंड के कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक सतर्कता एवं एहतियाती निर्देश जारी किए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट रहेगा।
10 जुलाई को पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम अपडेट सूचना: जनपद की तहसील ऋषिकेश, डोईवाला, सदर, उप तहसील मसूरी, विकासनगर, कालसी एवं ट्यूनी में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। तहसील चकराता में हल्की बारिश है। संबंधित द्वारा स्थिति सामान्य होना अवगत कराया गया है।



