उत्तराखंड

रेलवे की जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी! दो आरोपियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी और पूर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष के पुत्र द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को दिए गए शिकायती पत्र पर आदेश के बाद आज लालकुआं कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लालकुआं के वार्ड नंबर तीन जवाहर नगर निवासी अंशु अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को दी गई तहरीर पर किए गए आदेश के बाद आज कोतवाली पुलिस द्वारा दो आरोपियों के विरुद्ध जालसाजी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दी गई तहरीर में पीड़ित द्वारा कहा गया है कि उसके द्वारा वाहिद अली पुत्र अब्दुल मजीद पूर्व निवासी आजाद नगर वार्ड नम्बर 4. लालकुआँ व हाल निवासी झाझूनागर वार्ड नं० 1 बहेड़ी जिला बरेली उ०प्र० व जसीम पुत्र मो० अफजल निवासी उपरोक्त पते का निवासी है जिसमें वाहिद अली द्वारा जसीम को बरेली पूर्वोत्तर रेलवे में बतौर अधिकारी बतलाकर रेलवे विभाग में किच्छा, लालकुआँ, काठगोदाम व रूद्रपुर में अलग अलग स्थान पर खाली भूखण्ड दिखा कर उससे लगभग 7 से 8 लाख आरटीजीएस, नगद, गूगलपे व फोनपे के माध्यम से अपने खाते में जमा करा लिये गये और उपरोक्त रुपये प्राप्त करने की रसीद भी उस को वाहिद अली व जसीम द्वारा दी गई, तथा विद्युत संयोजन का आवेदन पत्र भराये गये तथा रुपये 18.500/- के भुगतान कराया गया जिसकी रसीद भी संलग्नक है. जल संयोजन हेतु उससे जमा कराई गयी धनराशि रुपये 45.000/- की रसीद व आवेदन पत्र भी संलग्नक है। अंशु के अनुसार उसके द्वारा उपरोक्त भूखण्ड को अपने नाम एलोटमेन्ट कराये जाने बाबत् जानकारी की गई व सम्पर्क किया गया तो उसको कोई सन्तोष जनक जवाब नहीं मिला तथा वाहिद अली टाल मटोल करने लगा, पूछताछ करने पर उसको जानकारी हुई कि उक्त सभी रसीद वाहिद अली द्वारा उसको फर्जी बना कर दी गई है तथा उपरोक्त वाहिद अली द्वारा रेलवे विभाग की और से उसके परिवारजनो के नाम पर मुख्तारनामा व भूखण्ड की स्थिति का नक्शा भी बना कर दिया गया है, जिसको पता करने पर उक्त को रेलवे विभाग द्वारा बनाया जाने से इन्कार कर दिया गया। अंशु अग्रवाल के मुताबिक उपरोक्त सभी जानकारी प्राप्त होने पर उसे ज्ञात हुआ कि वाहिद अली द्वारा उससे उपरोक्त धनराशि धोखाधडी कर प्राप्त की गई है जिससे वह स्वयं को ठगा महसूस करने लगा व अब उसको वाहिद अली ना तो पैसे वापस कर रहा है और न ही भूखण्ड ही दिया जा रहा है/न ही एलोटमेन्ट उसके नाम पर कराया जा रहा है। अंशु अग्रवाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल से निवेदन किया है कि उसके साथ वाहिद अली द्वारा की गई धोखाधडी, झूठ फरैब कर धोखा देने की नियत से रुपये प्राप्त करने के विरूद्ध रिर्पोट दर्ज किये जाने हेतु लालकुआं कोतवाली पुलिस को निर्देशित करे। उक्त पत्र गत 25 मार्च को दिया गया था, इसके आदेश होने के बाद आज लालकुआं कोतवाली में मामले में धोखाधड़ी की विभिन्न संगीन धाराओं में दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button