मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ने 61 वर्ष की उम्र में अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर से सादगीपूर्ण अंदाज़ में रजिस्टर मैरिज कर ली। यह निजी समारोह मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर पर आयोजित हुआ, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल रहे।
शादी समारोह में आमिर के तीनों बच्चे—जुनैद खान, आयरा खान और आज़ाद राव खान—भी मौजूद रहे। इसके अलावा कई चर्चित हस्तियों ने भी इस खास मौके पर शिरकत की।
आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था और उनकी उम्र 61 वर्ष है, जबकि गौरी स्प्रैट का जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ था। वह 47 वर्ष की हैं। दोनों के बीच करीब 13 साल का उम्र का अंतर है।
बताया जाता है कि आमिर और गौरी की पहली मुलाकात लगभग 25 साल पहले हुई थी, लेकिन दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत साल 2024 में दोबारा मुलाकात के बाद हुई। करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आमिर ने मार्च 2025 में अपने जन्मदिन के मौके पर गौरी को सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टनर के रूप में परिचित कराया था।
गौरतलब है कि गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान की शादी रीना दत्ता और किरण राव से हो चुकी है। अब 6 जुलाई को दोनों ने बेहद सादगी के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।



