उत्तराखंड

रुद्रपुर: टांडा रेंज की स्पेशल टीम का बड़ा एक्शन, लाखों की सागौन लकड़ी जब्त

रूद्रपुर /लालकुआँ

रिपोर्ट गौरव गुप्ता 

तराई केन्द्रीय वन प्रभाग डिवीजन की टांडा रेंज की स्पेशल टीम ने अवैध रूप से लड़की तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

वन विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के थाना स्वार क्षेत्र में दबिश देकर अवैध सगौन की लकड़ी बरामद की है।पकड़ी गई लकड़ी की किमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रहीं हैं।

वन विभाग की टीम ने फरार तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल फरार तस्करों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी रहीं। वही वन विभाग का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस कार्यवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

इधर टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह टांडा रेंज और पीपल पड़ाव रेंज की स्पेशल टीम उनके नेतृत्व में गश्त पर थी।तभी टीम को गुप्त मुखबिर से लकड़ी तस्करी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र स्थित फड़ व्यावसायिक नन्हे के फड़ पर पहुंची।

जहाँ टीम ने छापेमारी कर करीब 8 गिल्टे सगौन के बरामद किए। पकड़ीं गई लकड़ी की किमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। टीम लकड़ी कहाँ से आई और किस रेंज से कटी गई सहित लकड़ी तस्करी के मामले की जांच कर रही है।

वही वन विभाग की टीम ने फरार तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल फरार तस्करों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी रहीं। वही वन विभाग का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस कार्यवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

इधर वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम का कहना है कि अवैध लकड़ी तस्करी का कारोबार किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वही टीम में पीपल पडाव रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पी. सी. जोशी, वन दरोगा सुरेन्द्र सिंह, वन आरक्षी अनंगपाल, कैलाश सिंह, नरेंद्र कुशवाहा, दिनेश पाठक, अकिंत कुमार सहित वनकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button