उत्तराखंड

देहरादून में भी आयुष चिकित्सकों का फूटा आक्रोश

देहरादून में भी आयुष चिकित्सकों का फूटा आक्रोश।

आज तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर जताया विरोध।

देहरादून : आयुष विभाग में कार्यरत् चिकित्साधिकारियों ने वर्षों से लंबित सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण के प्रति शासन एवं निर्देशालय स्तर पर निरंतर उपेक्षापूर्ण एवं निराशाजनक रवैया अपनाये जाने के चलते, तथा कई बार पत्राचार, बैठकों एवं वार्ताओं के माध्यम से अपनी समस्याओं को शासन एवं विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, परंतु कोई ठोस एवं संतोषजनक निर्णय नहीं लिए जाने के कारण उत्तराखंड के संपूर्ण चिकित्साधिकारी संवर्ग व्यापक असंतोष एवं रोष व्याप्त है जिसके चलते प्रांतीय संघ के आवाह्न पर राज्य में चरणबद्ध आदोंलन प्रारंभ कर दिया गया है।

जिला मीडिया प्रभारी एवं स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर डॉ० डी० सी० पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि चरणबद्ध आंदोलन निम्नवत् प्रस्तावित है।
1- 8 जून 2026 से 10 जून 2026 तक समस्त चिकित्साधिकारी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज करते हुए ओपीडी का संचालन करेंगे।

2- 11 एवं 12 जून 2026 को आधे दिवस ओपीडी संचालन किया जाएगा तथा शेष अवधि में विरोध स्वरूप आंदोलनात्मक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

3- 13 जून 2026 को पूर्ण ओपीडी बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

4- 15 जून 2026 से संपूर्ण प्रदेश में पूर्ण कार्य बहिष्कार प्रारंभ किया जाएगा तथा आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा निदेशालय देहरादून पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

डॉ० पसबोला ने कहा कि चिकित्सा अधिकारियों संवर्ग की प्रमुख मांगे निम्नवत हैं।
1- चिकित्सा संवर्ग हेतु विभागीय निदेशक की नियुक्ति
2- ACR समयबद्ध पूर्ण कर ACP/MACP लाभ प्रदान किए जाने संबंधी मांग
3- DACP लाभ लागू किए जाने संबंधी मांग
4- विभागीय ढांचे के पुनर्गठन एवं पदोन्नति अवसरों में वृद्धि संबंधी मांग
5- चिकित्सा अधिकारी संवर्ग हेतु सेवा अवधि के दौरान स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 3 वर्ष एवं पूर्ण वेतन पर अध्ययन अवकाश की व्यवस्था किए जाने संबंधी मांग
6- वर्ष 2024 बैच के चिकित्साधिकारियों के स्थायाकरण संबंधी मांग
7- मोबाइल ऐप आधारित उपस्थिति एवं आधार आधारित बायोमेट्रिक व्यवस्था से उत्पन्न समस्याओं की निराकरण संबंधी मांग

उपरोक्त्त मांगों के दशकों से लंबित होने पर जिला देहरादून के आयुष चिकित्सक लामबंद हो गए हैं। आज तीसरे दिन भी आयुष चिकित्सकों द्वारा विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर ओपीडी संचालित की गयी। संघ के जिला अध्यक्ष डॉ० एच एस धामी एवं जिला सचिव डॉ० दीपांकर बिष्ट के नेतृत्व में सभी चिकित्सक लामबंद हो चुके हैं।

काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करने वालों में डॉ हर्ष सिंह धामी, डॉ हरिमोहन त्रिपाठी, डॉ दीपांकर बिष्ट, डॉ हरदेव सिंह रावत, डॉ गजेन्द्र सिंह बसेड़ा, डॉ डी सी पसबोला, डॉ राजेन्द्र तोमर, डॉ दीपा चुग, डॉ अर्चना कोहली, डॉ अजयवीर, डॉ हिमानी डंगवाल, डॉ रंजीता राणा, डॉ विनीता कुड़ियाल, डॉ भगत सिंह पंवार, डॉ अंकिता शाह, डॉ रेखा त्रिपाठी, डॉ नेहा राणा आदि इत्यादि समस्त आयुष चिकित्सक शामिल रहे।

Oplus_16908288
Max
Oplus_16908288

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button