मोटाहल्दू शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स चोरी

पूर्व में हुई चोरी की घटना में लिप्त चोरो को पकने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस
रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
मोटाहल्दू। लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में चोरों के हौसले इस प्रकार बुलंद हैं समय-समय पर चोरों के द्वारा विभिन्न चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है हाल ही में मंदिर में लगातार पांच कलश चोरी होने का प्रकरण सामने आया था इसके बाद मंगलवार रात प्राचीन शिव मंदिर से एक घंटा व मंदिर में विश्राम कर रहे राजस्थान के एक राहगीर का मोबाइल और पर्स चोरों ने उड़ा दिया उक्त व्यक्ति के मुताबिक उसका फोन और पर्स 2:00 बजे से 4:00 बजे के बीच रात्रि में गायब हो गया इसकी सूचना उसने हल्दुचोड़ चौकी पुलिस को दी है। इधर समाजसेवी विक्की पाठक ने बताया कि पूर्व में भी प्राचीन शिव मंदिर मोटाहल्दू में कलश चोरी वह दान पात्र चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं लेकिन कभी भी हल्दुचोड़ चौकी लालकुआं कोतवाली पुलिस इन घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम रही है यह नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों का काम हो सकता है। अब देखना यह होगा कि पिछली चोरियो का खुलासा करने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस क्या इस बार इस घटना का खुलासा कर पाएगी।



