वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने किया वृक्षारोपण

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के रजिस्टर्ड भारत नें पर्यावरण दिवस पर अक्षय विहार पार्क में ऑवला, अशोक, अमरूद, आदि प्रजाति के वृक्ष लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने वृक्षारोपण करते समय देशवासियों से अपील की पर्यावरण सुरक्षा एवं मानव जीवन कल्याण के लिए वृक्षों की बहुत ही आवश्यकता है।
वृक्ष होंगे तो ऑक्सीजन सदैव मिलती रहेगी सभी लोग अगर एक-एक वृक्ष अवश्य लगाये और वातावरण को हरा भरा ऑक्सीजन युक्त आनंदमय में बनाए राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने जनहित में वृक्ष लगाएं और कहा वृक्ष मनुष्य के सफल जीवन का एक हिस्सा जन्म से लेकर मृत्यु तक वृक्ष हमारा साथ देते हैं फल, फूल, सुगंध, जड़,छाल, पत्तियां यह सब भोजन और औषधि के रूप में हमारे जीवन को हरा-भरा और स्वस्थ रखती है हमारा जीवन ही वृक्षों से चलता है।
जीवन में उपयोग होने वाली विभिन्न वस्तुएं जो कि वृक्षों की लकड़ी से बनी होती है वृक्षों से ही मिलती है इसलिए वृक्ष लगाना मानवों को ही नहीं समस्त जीव जंतुओ जीवन दान देना है वृक्षारोपण कार्यक्रम राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, जिला अध्यक्ष अंजू शुक्ला आदि लोगों अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण में सहयोगी रहे।



