वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय छात्रों को देगा फीस में छूट, नये सत्र को लेकर तैयारी तेज

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय छात्रों को देगा फीस में छूट, नये सत्र को लेकर तैयारी तेज।
रिर्पोटर, गौरव गुप
-गोपेश्वर जिला चमोली।
चमोली जिले में स्थित गोपेश्वर गढ़वाल मंडल में उच्च शिक्षा के लिए कई बेहतरीन शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में से एक वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को विशेष शुल्क रियायत देने की घोषणा की है। राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को 30 प्रतिशत और छात्रों को 20 प्रतिशत तक फीस में छूट मिलेगी। विवि की यह सुविधा संबद्ध संस्थानों के लिए भी है।
यहाँ अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थान के निदेशक प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि आगामी सत्र से संस्थान में ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि फीस में विशेष छूट दिए जाने की पहल दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने में मददगार साबित होगी। संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर सेंटर और कौशल विकास गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान में बीटेक की 270 सीटों पर प्रवेश उपलब्ध हैं। यहां सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखाओं में पढ़ाई होती है। इसके अलावा बीसीए की 60 सीटों पर भी प्रवेश होंगे। नए सत्र से कार्यरत डिप्लोमा धारकों के लिए सायंकालीन बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है।
अगर बात बेहत शिक्षा की करें तो- यहाँ आईटी गोपेश्वर में इंजीनियरिंग के लिए आधुनिक तरीकों और बेहतर शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। संस्थान में पाँच मुख्य इंजीनियरिंग शाखाओं में बी.टेक की शिक्षा दी जाती है, जिनमें कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं।
उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल
आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कक्षाएं, उन्नत प्रयोगशालाएं (Labs), और हिमालय की गोद में शांत वातावरण छात्रों के संपूर्ण विकास (Holistic Education) के लिए अत्यंत अनुकूल है।
मान्यता और गुणवत्ता मानव संसाधन विकास मंत्रालय और AICTE से मान्यता प्राप्त होने के कारण यहाँ की शिक्षा की गुणवत्ता राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।
स्कॉलरशिप और आरक्षण राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण और सरकारी छात्रवृत्ति की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
प्रवेश प्रक्रिया
संस्थान में दाखिला राज्य स्तरीय काउंसलिंग (UKTU काउंसलिंग) के माध्यम से प्राप्त अंकों के आधार पर होता है। इसके साथ साथ प्लेसमेंट और हॉस्टल की सुविधा है।
इधर छात्राओं की बात करें तो उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है, स्मार्ट क्लास से लेकर पांचों मुख्य इंजीनियरिंग शाखाओं की शिक्षा दी जा रहीं हैं यहाँ से बहुत से बच्चे विभिन्न संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में हर सुविधा उपलब्ध है।



