उत्तराखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर में भव्य कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर में भव्य कार्यक्रम आयोजित

5 जून 2026 को सेंचुरी पल्प एवं पेपर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह, जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संचालन अधिकारी श्री प्रणव शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक कर्तव्य बन चुका है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में प्रतिवर्ष कुछ पौधे लगाकर उनका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेंचुरी के उपाध्यक्ष  नरेश चंद्रा ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण आज पूरी दुनिया पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है।

ऐसे समय में उद्योगों, संस्थानों एवं आम नागरिकों को मिलकर हरित विकास की दिशा में कार्य करना होगा तथा वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जल संरक्षण, भूमि संरक्षण एवं जैव विविधता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाएं।

नरेश चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंचुरी पल्प एवं पेपर के द्वारा इस वर्ष 2025-26 में 222.11 लाख पौधों के वृक्षारोपण एवं किसानों को पौध वितरण किया गया है एवं वर्ष 2026-27 में 250 लाख पौधों के वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है इसके अतिरिक्त गोविन्द बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के साथ 200 एकड़ भूमि में वृक्षारोपण हेतु एमओयू (MoU) हस्ताक्षरित किया गया है, जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने एवं पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में मुख्य वित्त अधिकारी  महेंद्र कुमार हरित, संजय यादव , संजय बाजपेयी , अमृत सैनी , अनिल दुबे , राजेश कुमार , महेश शर्मा , वन्दना पंत, सुष्मिता रावत एवं भरत पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button