उत्तराखंड

लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीवान और नरेश आमने सामने

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ नगर में व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है, जिसके तहत शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के मुख्य बाजार स्थित चुनाव कार्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा, ,संजय जोशी,सुभाष नागर, राजकुमार सेतिता, देवेंद्र न्यायल,रंजीत बोरा और अरूण जोशी की देखरेख में नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

सुबह 10 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में व्यापारियों ने भारी उत्साह दिखाया। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो जबकि महामंत्री पद के लिए तीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। वही महिला उपाध्यक्ष पर एक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर तीन, जबकि उपाध्यक्ष पर तीन प्रत्याशियों ने पत्र दाखिल किये।

वही अध्यक्ष पद की बात करें तो नगर के प्रमुख व्यापारी एवं निवर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट,और नरेश चौधरी ने चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है, जिससे इस बार मुकाबला रोमांचक और टक्कर के होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

चुनावी कार्यक्रम के अगले चरण में 24 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, जिसके बाद आगामी 31 मई को अंतिम रूप से मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है और खास बात यह है कि वोटिंग प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन मतों की गणना कर चुनाव के परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। इधर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दीवान सिंह बिष्ट और नरेश चौधरी ने अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button