उत्तराखंड

हल्द्वानी में भाजपा पार्षद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

हल्द्वानी महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने भाजपा पार्षद और ससुरालवालों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकता दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताते चले कि यहाँ गौजाजाली विचली थाना हल्द्वानी निवासी पीड़िता योगिता जोशी ने पुलिस को बताया कि पिछले बर्ष 2025 में उनकी शादी हल्द्वानी के गौजाजाली विचली वार्ड नम्बर (60) निवासी संजय पाडे पुत्र रमेश चन्द्र पाड़े के साथ शादी हुई थी। उनके पति संजय पाड़े वतर्मान में वार्ड (60)के पार्षद और भाजपा सोशल मीडिया जिला प्रभारी है। योगिता जोशी का आरोप है कि संजय पाड़े पहले से शादीशुदा था, मगर अपनी पहली शादी की बात छिपाकर उसने शादी की। जिसका पता उसे शादी के बाद पता चला। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार उनके प्रति ठीक नही रहा और छोटी छोटी बातो लेकर उन्हें प्रताड़ित करना लगा। शादी में दिए गए दहेज से भी उनके पति संतुष्ट नहीं थे। और अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहते थे। विरोध करने पर गालीगलौज कर मारपीट की जाती थी। आज 21/05/26 की सुबह जब उनकी तबियत खराब थी तो भी पति और उसके ससुरालियों ने उनसे मारपीट व गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इससे उनके शरीर पर कई जगह चोटें भी आई है। पीड़िता ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग तैनात है जिसकी हर महीने आने वाली तनख्वाह वह अपने पति को देती है उसके वाबजूद उसको आयेदिन मारा पीटा जाता है पीड़िता ने बताया कि उसका भाजपा का सोशल मीडिया प्रभारी के साथ साथ पार्षद भी है।जिसके चलते उसके पति द्वारा उसे नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जाती है। उसने बताया कि वह बहुत परेशान है। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकता दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button