बरेली में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि, अंबेडकर पार्क में हुआ माल्यार्पण व विचार गोष्ठी आयोजन

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने बाबा डॉ.भीमराव अंबेडकर भारत रत्न की जयंती बरेली स्थित कोतवाली के सामने अंबेडकर पार्क में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण कर मनाई जयंती के मौके पर संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा मै बाबा साहेब की जयंती पर बाबा साहब डॉ. बी.आर अंबेडकर को शत-शत नमन करती हूँ।
आज हम लोग उनकी 135 वीं जयंती मना रहे हैं बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के मऊ छावनी में हुआ था। उनके पिता राम सकपाल सेवा में सूबेदार थे और वे अपनी मां भीमाबाई की 14वीं अंतिम संतान थे उन्होंने मुंबई के एल्फिस्टन कॉलेज से स्नातक किया बाद में कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क और लंदन के स्कूल में इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र व कानून में उच्च शिक्षा ग्रहण की।
डॉ.बाबा साहब अंबेडकर एक भारतीय विधिवेत्ता,अर्थशास्त्री और समाज सुधारक राजनेता थे उन्होंने भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार के रूप में काम किया दलित वर्ग में जन्मे और जातिगत भेदभाव का सामना करनें के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा में 32 डिग्रियां प्राप्त की और अपना जीवन अस्पृश्यता उन्मूलन सामाजिक न्याय समानता और मानवाधिकारों के लिए समर्पित कर दिया।
स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे उन्हें 1990 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया ऐसे डॉ.बाबा साहब अंबेडकर उन्हें याद उनकी जयंती मना रहे हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया डॉ बी आर अंबेडकर का जीवन बड़ा ही संघर्ष पूर्ण रहा उनका जीवन समाज को प्रेरणादायक देता है की शिक्षा वह हथियार है जो हर प्रकार की कुरीतियों मानवो की रक्षा करता है और समाज को भी जातिवाद से उठकर मानवता का जीवन जीना चाहिए।
संविधान के निर्माता डॉ.बी.आर अंबेडकर साहब नें 1936 में इंडिपेंडेत लेवल पार्टी का गठन किया और 1942 में वे गवर्नर जनरल यह कार्यकारी में परिषद श्रम सदस्य बने और 1946 में संविधान सभा के लिए चुने गए और प्रारूप समिति के अध्यक्ष बने उन्होंने संविधान में सामान्यता, स्वतंत्रता और बंधुत्व सिद्धांतों को शामिल किया और भी बहुत से सामाजिक व राष्ट्रीय स्थर के कार्य किये बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र पाल, संरक्षक जे. आर गुप्ता, अतुल सागर, विवेक सागर. विकास सागर. कृष्णपाल सागर. भारतेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, अतुल सक्सेना, रामकिशोर आदि लोग मौजूद रहे।



