उत्तराखंडधर्म-संस्कृति

देहरादून के “रेसकोर्स” में हनुमान ध्वज स्थापना के साथ हुआ उत्तराखंड की “भव्य रामलीला महोत्सव 2025” का आगाज–अभिनव थापर

देहरादून। 16 अगस्त 2025

देहरादून के “रेसकोर्स” में हनुमान ध्वज स्थापना के साथ हुआ उत्तराखंड की “भव्य रामलीला महोत्सव 2025” का आगाज–अभिनव थापर।

“श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून” द्वारा उत्तराखंड की ऐतिहासिक रामलीला को देहरादून में पुनर्जीवित करने के लिए निर्णय लिया गया और इस हेतु श्री गुरु नानक मैदान, रेसकोर्स, देहरादून में “हनुमान ध्वजा स्थापना” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल से सभी क्षेत्रवासियों ने मिलकर “हनुमान ध्वजा” को गुरु नानक मैदान, रेसकोर्स में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गढ़वाल के वाद–यंत्र “ढोल दमाऊ” के साथ परिक्रमा करवाई। हनुमान ध्वजा स्थापना हेतु पूजा, अर्चना व हवन किया व तत्पश्चात विधि–विधान से “हनुमान ध्वजा” की स्थापना की गई।

“श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून ” के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि उत्तराखंड की ऐतिहासिक रामलीला को देहरादून में रामलीला के सफल आयोजन की कामना हेतु जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हनुमान ध्वजा का विधि विधान से स्थापना करवाई और इसी दिन से रिहर्सल का कार्य भी आरंभ होता था, अतः हमने भी वही परंपरा का पालन किया है। गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी पुरानी टिहरी की 1952 से होने वाली प्राचीन रामलीला का अपने आप में बहुत बड़ा ऐतिहास है।

आज रामलीला के 1952 के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय प्रेमदत ड्यून्डी जी के पौत्र दीपक ड्यून्डी व पूरे भारत मे रिकॉर्ड 50 साल बाद पात्र खेलने वाले बछेन्द्र पांडे ने प्राचीन हनुमान ध्वजा पूजन में भाग लिया।

इस भव्य रामलीला मंचन को 2024 के आयोजन को विभिन्न माध्यमों से रिकार्ड 55 लाख दर्शकों तक पहुंचने में सफलता पाई। रामलीला से न सिर्फ इतिहास को जीवित करने का मौका मिलता है बल्कि आने वाली पीढियां के लिए मनोरंजन से अपने इतिहास और सनातन धर्म की परंपराओं के साथ जुड़ने का अवसर भी मिलता है।

उल्लेखनीय है कि रेसकोर्स, देहरादून स्थित श्री गुरु नानक मैदान में रामलीला मंचन और भव्य मेले का आयोजन आने वाले शारदीय नवरात्रों में 22 सितंबर से 03 अक्टूबर 2025 तक भव्य रूप से किया जाएगा। इस रामलीला में चौपाई, कथा, संवाद, मंचन आदि सब 1952 से चली आ रही प्रसिद्ध व प्राचीन रामलीला के जैसा ही होगा, जिसे तकनीक के संगम के साथ आधुनिकता से दर्शाया जाएगा।

इस “भव्य रामलीला महोत्सव –2025 ” में विशेष आकर्षण के रूप में Laser & Sound Show, भव्य मेले व Digital Live Telecast का प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिनव थापर, सचिव अमित पंत, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व पार्षद जितेंद्र गोला, बछेंद्र पांडेय, गिरीश पैनुली, दीपक ड्यून्डी, दुर्गा भट्ट, नीता बहुगुणा, नरेश कुमार, शशि पैन्यूली, भानू नौटियाल, मोहित मेहता, विजय कथूरिया, आशीष भूटानी, नितिन चंचल, मोहन काला, आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!