उत्तराखंडस्वास्थ्य

डॉ० (प्रो०) डी० सी० पसबोला को मिला “आइकोनिक पर्सेनालिटी ऑफ द ईयर 2025 अवार्ड” सम्मान

डॉ० (प्रो०) डी० सी० पसबोला को मिला “आइकोनिक पर्सेनालिटी ऑफ द ईयर 2025 अवार्ड” सम्मान।

हैल्थ और वेलनेस के क्षेत्र में मिला सम्मान।

देहरादून: 23 नवम्बर 2025, रविवार। यूएस आर्ट गैलरी, गुवाहाटी, असम, भारत द्वारा डॉ० (प्रो०) डी० सी० पसबोला को प्रतिष्ठित “आइकोनिक पर्सेनालिटी ऑफ द ईयर 2025 अवार्ड” सम्मान प्रदान किया गया है।

डॉ पसबोला को यह सम्मान हैल्थ एंड वैलनेस कैटेगरी में प्रदान किया गया है जो कि उनके हैल्थ एंड वैलनेस के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर यूएस आर्ट गैलरी की सीईओ एवं फाउंडर उपासना‌ शर्मा उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर उन्हें सभी शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की जा रही हैं।

विशेष: डॉ० (प्रो०) डी० सी० पसबोला उत्तराखंड राज्य में आयुष विभाग में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आयुर्वेद के साथ साथ वे योग एवं‌ ध्यान के क्षेत्र में भी विशेषज्ञता रखते हैं। उन्हें पहले भी योग एवं ध्यान के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। हैल्थ और वैलनेस के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button