नितिन पंत ने दी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

नितिन पंत ने दी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं।
इस दिवाली जलाएं प्रेम, सद्भाव और एकता के दीप।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआं
दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आते ही शुभकामनाओं का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में जनसेवी नितिन पंत ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि “लालकुआं, गौलापार, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू एवं संपूर्ण बरेली रोड क्षेत्र के समस्त सम्मानित भाइयों, बहनों, अग्रजों, मित्रों एवं स्नेही अनुजों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
ऊष्मा और प्रकाश का यह पर्व आपके जीवन में धन, धान्य, आरोग्य, आयुष्य, आनंद और अक्षय समृद्धि लेकर आए तथा भगवती लक्ष्मी का प्रवेश आपके घरों में हो।”
नितिन पंत ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का नहीं, बल्कि एकता, प्रेम और सद्भाव का पर्व भी है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस बार की दिवाली सिर्फ घरों में नहीं, दिलों में भी दीप जलाएं।