दीवाली-छठ महापर्व: 10 लाख से अधिक यात्रियों ने की स्पेशल ट्रेनों से यात्रा

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
बरेली 19 अक्टूबर 2025: रेलवे प्रशासन ने दिवाली एवं छठ महापर्व के अवसर पर रेल यात्रियों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए देश के मुख्य विभिन्न महानगरों यथा- दिल्ली, मुंबई, सूरत, उधना और सिकंदराबाद आदि क्षेत्रों से 275 से अधिक स्पेशल ट्रेनों द्वारा 10 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की।
स्पेशल ट्रेनों के संचालन का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ जैसे त्योहारी सीजन या छुट्टियों के दौरान भीड़ को नियंत्रित कर उन्हें संभालने और उन्हें समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अस्थायी रूप से अतिरिक्त परिवहन सुविधा प्रदान करना है।
जिसके तहत यात्रियों की यात्रा करने की सुविधा में सुधार, भीड़ कम करना और यात्रियों को सुरक्षित,आरामदायक यात्रा विकल्प प्रदान करना शामिल है, जो त्योहारों के समय या छुट्टियों के दौरान अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।
इसमें केवल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से लगभग 1.5 लाख यात्रियों ने सफर किया।



