बिंदुखत्ता के समर्पित समाजसेवी प्रमोद कालौनी 2027 की तैयारी में मैदान में…

बिंदुखत्ता के समर्पित समाजसेवी प्रमोद कालौनी 2027 की तैयारी में मैदान में।
कांग्रेस से चुनाव लड़ने का ऐलान, तीन दशक से अधिक समय से कर रहे जनसेवा।
बिंदुखत्ता क्षेत्र से पहली बार राष्ट्रीय पार्टी से हुई दावेदारी से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआं/बिंदुखत्ता।
जनसेवा और संगठनात्मक प्रतिबद्धता की मजबूत पहचान बना चुके बिंदुखत्ता के समाजसेवी प्रमोद कालौनी अब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गए हैं। कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर उन्होंने राजनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है।
तीन दशकों से अधिक समय से जनता की सेवा में जुटे प्रमोद कालौनी का राजनीतिक-सामाजिक सफर समर्पण और संघर्ष की मिसाल रहा है।
1986 में उन्होंने क्षेत्रीय भूमिहीन संगठन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालकर जनसरोकारों की अलख जगाई। इसके बाद 1990 में केंद्रीय भूमिहीन संगठन समिति के सदस्य के रूप में भूमिहीनों के अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।
1999 में निर्विरोध लालकुआं दुग्ध संघ के डायरेक्टर बने और 2002 में दोबारा उसी पद पर निर्वाचित होकर संगठन और किसानों के बीच मजबूत सेतु का कार्य किया।
राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ते हुए 2008 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बिंदुखत्ता के महामंत्री बने, जबकि 2010 में भूमिहीन संघर्ष समिति के संगठन मंत्री के रूप में क्षेत्रीय समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम किया।
2011 में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता नियुक्त हुए और पार्टी की नीतियों को जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाया।
2018 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई दिशा दी, और वर्तमान में 2023 से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
अब 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने खुलकर कहा “जनता के सहयोग और आशीर्वाद से मैं बिंदुखत्ता समेत लालकुआं के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरा जीवन जनता की सेवा और क्षेत्र के उत्थान के लिए समर्पित रहा है।” प्रमोद कालौनी संगठन में वर्षों का अनुभव, जनसंपर्क की गहरी पैठ और ईमानदार छवि प्रमोद कालौनी को आगामी चुनाव में कांग्रेस का मजबूत दावेदार बना रही है।
उनके मैदान में उतरने से बिंदुखत्ता क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।