उत्तराखंडराजनीति

विधानसभा: BJP चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा! आदेश देखें

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को घोषणा पत्र विभाग का प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी

ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून: उत्तराखंडमें विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। भाजपा ने आगामी विधानसभा की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा कर दी है। समिति में 33 विभागों की जिम्मेदारी सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को घोषणा पत्र विभाग का प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हाथों में पूरी समिति की कमान होगी।

बता दें कि बीजेपी ने प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरा रोड मैप तैयार कर लिया है। भाजपा द्वारा आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है व मंडल और बूथ कार्यसमिति को पार्टी मजबूत करने में जुटी है। वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन के निर्देशानुसार आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा की गई है।

चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक सांसद अजय टम्टा को बनाया गया है। वहीं, सांसद अजय बलूनी और पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत सहित पूर्व दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, विधायक महेंद्र भट्ट सह संयोजक होंगे। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को कार्यालय प्रमुख बनाया गया है।

आदित्य चौहान, श्यामवीर सैनी व कुंवर जपेंद्र सह प्रमुख बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक प्रमुख बनाया गया है। जबकि, सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, विधायक चंदन रामदास, हरभजन सिंह चीमा, ऋतु खंडूड़ी व शिक्षाविद ओपी कुलश्रेष्ठ को सह प्रमुख बनाया गया।

वहीं, कार्यालय प्रबंधन प्रमुख वीरेंद्र सिंह बिष्ट जबकि, हरीश नारंग और रविंद्र वाल्मिकी को सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विनोद सुयाल प्रमुख व गौरव खंडेलवाल सह प्रमुख स्वागत कक्ष बनाया गया है। संजीव चौहान को सुरक्षा प्रमुख और आशीष रावत सह प्रमुख बनाया गया है। सुरेश जोशी को मीडिया विभाग प्रमुख और बलजीत सिंह सोनी व सुशील त्यागी को सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। इसके अंतर्गत प्रबंधन समिति के 33 अलग-अलग विभागों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!