उत्तराखंड

दु:खद खबर : उत्तराखंड का जवान सीमा पर शहीद

दुख:द खबर : उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद

शहीद जवान दीपक सिंह कुछ दिनों पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। वहीं शहीद जवान की पत्नी का निधन तीन महीने पहले हुआ था। गंगोलीहाट ब्लॉक के बेलपट्टी स्थित सुगड़ी गांव के 50 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) में तैनात नायक दीपक सिंह सुगड़ा (29) पुत्र मोहन सिंह की जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के खेरू में मौत हो गई है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वह दो सप्ताह पूर्व छुट्टी पूरी कर अपनी यूनिट में गए थे।

ब्रेकिंग : UKPSC ने घोषित किया इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

इस संबंध में एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। तीन महीने पहले दीपक सिंह सुगड़ा की पत्नी हिमानी (24) की बीमारी के कारण हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

देहरादून : शिक्षा विभाग से बड़ी खबर! NCERT को लेकर बड़ा फैसला

नायक दीपक सिंह की इंटर तक की पढ़ाई चौरपाल से हुई थी। वह वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। जानकारी के अनुसार दीपक दो बार पैरा स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग ले चुके हैं लेकिन पैर में चोट आने के कारण उन्हें वापस यूनिट भेज दिया गया।

ब्रेकिंग : विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी को किया गिरफ्तार

दीपक सिंह का एक साल का बेटा अपनी दादी के साथ गांव में रहता है जिसका वह पांच दिन पहले जन्मदिन मनाकर ड्यूटी पर गए थे। उस समय दीपक ने बेटे और पत्नी की फाइल फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

ब्रेकिंग : विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी को किया गिरफ्तार

दीपक सिंह के पिता मोहन सिंह की चार साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो भाई अनिल सिंह सुगड़ा और गोकुल सिंह सुगड़ा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वर्ष 2015 में दीपक के सेना में भर्ती होने पर पूरे परिवार ने जश्न मनाया था। दीपक सिंह के मौत की सूचना अभी उनकी माता कौशुली देवी (54) को नहीं दी गई है।

एडीएम पिथौरागढ़ डॉ. शिव कुमार बर्नवाल ने कहा कि सैनिक दीपक सिंह सुगड़ा की मौत की सूचना ग्राम प्रधान की ओर दी गई है। अभी तक सेना की ओर से इस तरह की कोई जानकारी नहीं आई है। किन कारणों से जवान की मौत हुई इसका भी पता नहीं लग पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शहीद का पार्थिव शरीर आज पिथौरागढ़ पहुंच सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button