
नई दिल्ली : बिग बॉस कन्नड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है जहां कन्नड़ बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट वर्थुर संतोष को बीच शो से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक वर्थुर संतोष को टाइगर के नाखूनों से बनी पेंडेंट चैन पहनने पर वन विभाग ने गिरफ्तार किया है।
56 साल की उम्र में सलमान खान बने दुल्हा! पहली बार की शादी
आपको बता दें कि बिग बॉस कन्नड़-10 के कंटेस्टेंट वर्थुर संतोष को टीवी शो में बाघ के पंजे का पेंडेंट पहने हुए देखे जाने के बाद वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वन अधिकारी बिग बॉस के सेट पर गए और जांच की। 22 अक्टूबर को वन अधिकारी बिग बॉस सेट पर गए और शो मेकर्स से जांच के लिए पेंडेंट को बाहर लाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने कन्फर्म किया की कि यह असली बाघ का पंजा है। इसके बाद वर्थुर को गिरफ्तार कर लिया गया। वन विभाग अब मामले की जांच कर रहा है। पेंडेंट को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।
बड़ी ख़बर : बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी!
उप वन संरक्षक रवींद्र कुमार ने कहा, “बाघ के पंजे पहने हुए देखे जाने के बाद यह एक पब्लिक कम्पलेंट थी। शिकायत के बाद हम कोमाघट्टा के पास बिग बॉस स्टूडियो में इसकी जांच करने के लिए गए और अधिकारियों से लॉकेट सौंपने की रिक्वेस्ट की। कुछ समय तक टाल-मटोल करने के बाद वे इसे हमें सौंपने के लिए राजी हो गए।
56 साल की उम्र में सलमान खान बने दुल्हा! पहली बार की शादी
अधिकारी के मुताबिक, वर्थुर ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन किया जिसके लिए तीन से सात साल की जेल की सजा हो सकती है। वर्थुर संतोष ने 8 अक्टूबर 2023 को बिग बॉस कन्नड़ 10 के घर में एंट्री ली थी।
फिलहाल वर्थुर संतोष से पूछताछ की जा रही है उनके खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दे कि टाइगर के नाखून रखना कानून के खिलाफ है। टाइगर के पंजे ना तो कोई बेच सकता है और ना ही खरीद सकता है, लेकिन संतोष को लॉकेट पहने देखा गया जिसके बाद उन पर कार्यवाही की गई।