उत्तराखंड

2027 में उत्तराखण्ड में फिर बनेगी भाजपा सरकार,प्रदीप बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष

2027 में उत्तराखण्ड में फिर बनेगी भाजपा सरकार,प्रदीप बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष।

रिपोर्टर-गौरव गुप्ता।

हल्द्वानी/लालकुआं

हल्द्वानी नैनीताल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं युवा नेता प्रदीप बिष्ट ने कहा कि 2027 में फिर उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास तेजी से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने राज्य के विकास के लिए जो कदम उठाए वे मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। तथा सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनसे न केवल राज्य की बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ। बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर का भी संरक्षण हुआ है।प्रदेश की यह सरकार विकास, सामाजिक न्याय और राज्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि देश में मोदी की सरकार और प्रदेश में धामी की सरकार है। हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास की बात करती है। जिसकी बदौलत 2027 में एक फिर उत्तराखण्ड में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने काग्रेंस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस 2027 के चुनाव को लेकर मुंगेरी लाल के सपने देखना बंद करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में काग्रेंस की दाल गलने वाली नहीं है। जनता काग्रेंस की करनी कथनी दोनों जानती हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में बीजेपी सरकार फिर बनने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button