उत्तराखंड

वन रेंजर के खिलाफ वन कर्मियों ने ही खोल दिया मोर्चा, गाली-गलौज और अश्लील हरकतों के लगाए आरोप

वन रेंजर के खिलाफ वन कर्मियों ने ही खोल दिया मोर्चा, गाली-गलौज और अश्लील हरकतों के लगाए आरोप

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

उधमसिंहनगर। वन विभाग के बाराकोली वन क्षेत्राधिकारी के खिलाफ वन कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया। वन कर्मियों ने आरोप लगाया है कि वन क्षेत्राधिकारी गाली-गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। एक महिला वन कर्मी ने वन क्षेत्राधिकारी पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया। वहीं वन क्षेत्राधिकारी ने वन कर्मियों के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

बीते शुक्रवार को बाराकोली रेंज के वन कर्मियों ने वन क्षेत्राधिकारी जे0सी0 उप्रेती का घेराव कर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाईं। इस दौरान वन कर्मी ने वन क्षेत्राधिकारी को गाली-गलौच की ऑडियो भी सुनाई। जबकि वन क्षेत्राधिकारी ने आरोपों को गलत बताया। इसके बाद वन कर्मियों ने गाली-गलौज की ऑडियो को सार्वजनिक करते हुए इसे उच्चाधिकारियों को भेजा दिया। बाराकोली रेंज के तीन वन दरोगा, चार महिला वनकर्मियों समेत 15 कर्मचारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि वन क्षेत्राधिकारी अधीनस्थ स्टाफ के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। साथ ही कर्मचारियों ने मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया है। साथ ही कर्मचारियों पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए सम्बद्धीकरण की धमकी दी जाती है। विरोध करने पर गाली-गलौज करने के साथ वेतन रोकने, बीट से हटाने की धमकी देते हैं। कर्मचारियों ने नौकरी नहीं करने और कार्रवाई के लिए आर-पार के संघर्ष का निर्णय लिया है। एक महिला वन कर्मी ने वन क्षेत्राधिकारी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। इस दौरान वन दरोगा राम निषाद, वन दरोगा अनिल बहुगुणा, वन दरोगा नंदकिशोर, भावेश पांडे, गुरविंदर सिंह, मुजाहिद हुसैन, मलकीत सिंह, फईम अहमद, राहुल कुमार, अर्जुननाथ गोस्वामी, शुभम विश्वकर्मा, नाजिश, विनीता, सोनी, स्वाति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button