
रिपोर्ट भगवान सिंह :उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जी हां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आदेश का उत्तराखंड विधानसभा में पालन नहीं हो रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुल्क को लेकर घोषणा की थी। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीओ जारी किया था। जीओ जारी होने के बावजूद भी शुल्क लिया जा रहा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 31 मार्च 2022 तक अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क ना लिए जाने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड विधानसभा में समूह ख एवं ग के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। सामान्य अन्य पिछड़े वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों से ₹975 शुल्क लिया जा रहा है। अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों से ₹875 परीक्षा शुल्क लिया जा रहा है।