उत्तराखंड

दु:खद खबर: उत्तराखंड का एक लाल सीमा पर शहीद

पौड़ी से भगवान सिंह की रिपोर्ट: उत्तराखंड की देवभूमि से एक और दुखद भरी खबर सामने आ रही है जी हां उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया है। सियाचिन से उत्तराखंड के लिए दुखद खबर आ रही है। सियाचिन में प्रदेश का लाल शहीद हो गया है।

जानकारी के मुताबिक पौड़ी के ग्राम धारकोट निवासी 24 वर्षीय, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह सियाचिन में देश के लिए शहीद हो गए हैं। सियाचिन में पौड़ी के 24 वर्षीय विपिन सिंह अपना फर्ज निभाते शहीद हो गए। प्रदेश के लाल के शहीद होने की खबर मिलते ही प्रदेश में शोक की लहर है।

वहीं, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर जवान विपिन सिंह के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है। इससे पहले सियाचिन में गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी सेना के एक जवान का शव 26 सितंबर को 16 साल बाद मिला था। जवान की मौत सियाचिन की पहाड़ी में तिरंगा फहराकर लौटते वक्त खाई में गिरने से हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button