उत्तराखंडराजनीतिहल्ला बोल

बड़ी ख़बर उत्तराखंड: कई लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

देवप्रयाग: उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की राजनीतिक तैयारियां को लेकर सभी दल जुट गए हैं। जनपद टिहरी गढवाल की विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूती हासिल करती जा रही है। क्षेत्र के कई प्रतिनिधि व पूर्व प्रतिनिधि आए दिन भाजपा का दामन थामते जा रहे हैं।

देवप्रयाग विधानसभा में भी भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी प्रतिनिधि भी जोरशोर से तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में टिहरी जनपद के जिला मंत्री भाजयुमो पंकज उनियाल देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूती देने का कार्य लगातार कर रहे हैं और पार्टी को क्षेत्र में मजबूत करते जा रहे हैं।

टिहरी जनपद के जिला मंत्री भाजयुमो पंकज उनियाल अभी तक कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिला चुके हैं। इसी क्रम में टिहरी जनपद के जिला मंत्री भाजयुमो पंकज उनियाल ने क्षेत्र में आज कई लोगों, युवाओं सहित कई प्रतिनधियों और पूर्व प्रतिनधियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। वहीं जिला मंत्री भाजयुमो पंकज उनियाल का कहना है कि जनता विधानसभा देवप्रयाग में हो विकास कार्यों को देखकर भाजपा पर भरोसा कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हैं।

क्षेत्र के बुजर्ग, महिलाएं व युवा लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लोग पार्टी की विकास की क्रांति का हिस्सा बनते जा रहे हैं।पंकज उनियाल ने बताया कि भाजपा की सदस्यता लेने के इसी क्रम में आज देवप्रयाग के लोकप्रिय विधायक विनोद कंडारी की उपस्थिति में दर्जनों युवाओं जनप्रतिनिधियों व मातृशक्ति ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप सिंह, पूर्व प्रधान रामस्वरूप, पूर्व प्रधान जगदीश बंगवाल, सुनील भट्ट, गीता राम, ओमप्रकाश, पंकज राणा, पंकज पंवार, रोबिन सिंह, रोहित, कमल सिंह, भीम सिंह, पूजा बंगवाल, नीलम देवी, आदर्श, मीना देवी, कान्ति देवी, बबिता देवी, वंदना देवी ने भाजपा पार्टी सदस्यता ली। जिसमें विधायक विनोद कंडारी, जिला मंत्री भाजयुमो पंकज उनियाल, मंडल अध्यक्ष कीर्तिनगर ग्रामीण नरेंद्र कुंवर द्वारा सभी नव नियुक्त सदस्यों का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भेंट कर भाजपा में स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button