विविध

गज़ब: यहां 15 लाख में बिक गया अंगूर का एक गुच्छा

नई दिल्ली: अक्सर आपने देखा या सुना तो होगा ही जब मंडी में फल किसान बेचने आता तो उसकी बोली लगती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो जापान का है। बताया जा रहा है कि एक अंगूर का गुच्छा की जब बोली लगी तो वह 15 लाख रूपये का बिक गया। इस अंगूर का नाम रूबी रोमन बताया जा रहा है, जो हर कहीं नहीं उगता है।

मिली जानकारी के मुताबिक इशिकावा प्री फ्रेक्चरल कंपनी के अतिरिक्त रूबी रोमन अंगूर को कोई और नहीं उगाता है क्योंकि इनकी कीमत बहुत अधिक होती है। यह अंगूर नीलामी के द्वारा ही बिकता है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2020 में एक गुच्छा की नीलामी लगी थी, जो 8 लाख रूपये के आसपास बिका था।

अगर एक दाने की कीमत लगाई जाये तो एक दाने की कीमत लगभग 30 हजार के करीब है। यह अंगूर कोई आम अंगूर नहीं है, यह अंगूर शायद किसी और देश में नहीं होता है। यह अंगूर आम अंगूर से तीन गुना ज्यादा बड़ा होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button