
चंडीगढ़: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब में कांग्रेस ने आखिरकार नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया। चरणजीत चन्नी पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी को नेता चुन लिया गया।
बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने सबको चौंकाते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने उकत जानकारी देते हुए ट्विट किया है। चन्नी एक दलित नेता हैं और अमरिंदर सरकार में केबिनेट मंत्री थे।
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री पद की रेस में सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आगे चल रहा था लेकिन आलाकमान ने आखिरी वक्त में दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुन लिया।