
रिपोर्टर, मुकेश कुमार/लालकुआ: बीते दिनों हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस काफी उत्साहित हैं, तो वहीं भाजपा यात्रा को फ्लोप बता रही है। इधर कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस की एकजुटता को देखकर बौखला गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है ना कि गुट में है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अपनी सुर्खियां बटोरने के लिए कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर गलत बयान दे रहे हैं, जो पूर्णता गलत है। आज प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा कि डबल इंजन सरकार में विकास कार्य पूरी तरह ठप है। महंगाई बेरोजगारी से लोग त्रस्त है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी जिस का आगाज परिवर्तन यात्रा से हो गया है।
उन्होंने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ बैठे धरने पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का हाल मंत्री के धरने पर बैठने से चल गया। उन्होंने कहा कि जब अफसर मंत्री की नहीं सुन रहे हैं तो जनता की क्या सुनेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस का आना बहुत जरूरी है तभी रुके हुए विकास कार्यों में गति मिलेगी।
 
				


