उत्तराखंडस्वास्थ्य

पौड़ी में 73 वर्षीय वृद्ध महिला के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण!डॉ प्रशांत जैन ने दी ये जानकारी

पौड़ी में 73 वर्षीय वृद्ध महिला के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण!डॉ प्रशांत जैन ने दी ये जानकारी

अस्पताल पौड़ी में 73 वर्षीय वृद्ध महिला के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। जिला अस्पताल, पौड़ी में कूल्हा प्रत्यारोपण का यह पहला मामला है। अब तक मरीजों को इस प्रकार की बड़ी सर्जरी व उपचार के लिए श्रीनगर, देहरादून या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में जाना पड़ता था। सर्जरी के बाद महिला का स्वास्थ्य बेहतर है। डॉक्टर 4-5 दिनों में महिला को डिस्चार्ज कर देंगे।

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन ने यह जानकारी दी। पौड़ी गढ़वाल निवासी श्रीमती सोनी देवी (उम्र 73 वर्ष) को दुर्घटना में चोट लगने के कारण कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी लेकर
आए। अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज़ के परिजनों को कूल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी। डॉ दीपांकर मिश्रा व उनकी टीम ने 28 अगस्त 2021 को सोनी का सफलतापूर्वक कुल्हा प्रत्यारोपित किया। 4 घण्टे चली जटिल सर्जरी में महिला का कूल्हा प्रत्यारोपित किया गया।

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन ने बताया कि पीपीपी मोड पर संचालन के बाद से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों की टीम जिला अस्पताल पौड़ी में बेहतर से बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आपरेशन करने वाली टीम में शामिल सभी डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।

दरअसल कूल्हा प्रत्यारोपण का यह मामला अस्पताल के डॉक्टरों के अथक प्रयास को दर्शाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ की टीम पौडी जिलावासियों को हर सम्भव उपचार व सेवाएं उपलब्ध करवाएंगी। आपरेशन को सफल बनाने में डॉ शशांक रमोला, डॉ
भाविका, नर्सिंग स्टाफ सूरज रावत, आजाद का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button