लालकुआं पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, चेकिंग में आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान, ₹10 हजार जुर्माना वसूला

लालकुआँ, कोतवाली पुलिस का एक्शन”वाहन चालकों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान,आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालन कर वसुला जुर्माना।
रिपोर्टर, गौरव गुप्ता
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीते बुधवार की देर रात चेकिंग अभियान चलाया गया। हाईवे, प्रमुख बाजार, कोतवाली चोराहे आदि जगहों पर बैरिकेडिंग कर बिना नंबर, ओवरलोड, बिना परमिट, हूटर व काली फिल्म लगा के चलने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। लालकुआँ पुलिस द्वारा चलाए गये इस चेकिंग अभियान के तहत आधा दर्जन से अधिक छोटे बड़े वाहनों के चालान करने के साथ ही,करीब 10 हजार का जुर्माना लगाया। इसमें पुलिस ने 3 वाहनों से काली फिल्म भी उतरवाया।
बताते चले कि लालकुआँ कोतवाल ब्रजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन एवं हुड़दंग कर रहे लोगों की धरपकड़ की। इस दौरान वाहन चालकों में हडकंप मच गया।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मोटर वाहन अधिनियम का पालन करने की हिदायत दी।
चालकों से धीमे रफ्तार से चलने का आह्वान किया। पुलिस ने सख्त हिदायत दिया कि मार्गों पर चलने से पहले वे हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। पुलिस के द्वारा वाहनों के डिक्की व बैग, सीट बेल्ट आदि की भी जांच की गई। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद ने बताया कि वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिसमें आधा दर्जन से अधिक वाहनों का ई-चालान करते हुए उनके उपर जुर्माना भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा ।





