क्षेत्रवासियों के लिए नासूर बन चुकें नो -पार्किंग और सर्विस लेन में अवैध खड़े वाहनों के खिलाफ परिवहन की कार्यवाही “14 वाहनों के चालान तथा 2 वाहन सीज, आगे होगी बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ
लालकुआँ सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए परिवहन विभाग ने नो-पार्किंग और सर्विस लेन में अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कई वाहनों के चालान काटे और सीज किया।इस कार्रवाई के दौरान हाईवे के दोनों और आड़े तिरछे एवं यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 14 वाहनों के चालान किए गए साथ ही 2 वाहनों को सीज किया।
यहाँ नैनीताल जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज परिवहन विभाग की टीम ने वीआईपी गेट, ट्रांसपोर्ट नगर, गुरूद्वारा मार्केट स्थित नो पार्किंग तथा सर्विस लाइन में खड़े एक दर्जन से अधिक वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। साथ ही 2 वाहनों को सीज किया है। इससे वाहनों स्वामियों में हड़कंप मचा रहा।
https://www.instagram.com/maisonmeforae?igsh=MWFvZ3RncXF4czAxeQ==
बताते चले कि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज की गई कार्रवाई के दौरान कुल एक दर्जन से अधिक वाहनों को हाईवे की सर्विस लाइन तथा‘नो-पार्किंग’’ जोन में खड़ा पाया गया। इन सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई है।
इधर सहायक परिवहन अधिकारी जगदीश चन्द्र ने बताया कि हाईवे की सर्विस लाइन तथा सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं बल्कि गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। आज एक दर्जन से अधिक वाहनों पर की गई जिसमें 2 वाहनों को सीज किया है।यह कार्रवाई एक संदेश है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वह अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़कों पर अवैध पार्किंग से बचें ताकि आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे।




