लालकुआं में 11वें भव्य गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 21 से 25 सितंबर तक सजेगा बप्पा का दरबार

लालकुआं में 11वें भव्य गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 21 से 25 सितंबर तक सजेगा बप्पा का दरबार, जुटेंगे तमाम श्रद्धालु।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआं क्षेत्र के अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक स्थित फोरेस्ट ग्राउंड के देवी मंदिर प्रांगण में इस वर्ष भी गणेशोत्सव बेहद धूमधाम और भव्य रूप से मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पिछले 10 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस धार्मिक महोत्सव का यह 11वां वर्ष है।
21 सितंबर से 25 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय उत्सव में हर साल की तरह इस बार भी विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी पूर्णाहुति 25 सितंबर को एक विशाल एवं भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ होगी।
स्थानीय अम्बेडकर मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले इस गणेशोत्सव की सबसे बड़ी खासियत यहां प्रतिदिन आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हैं। इन कार्यक्रमों को लेकर पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पांच दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा
21 सितंबर प्रथम दिवस शाम 5 बजे विधि-विधान से भगवान गणेश की भव्य मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसी दिन से महोत्सव का शुभारंभ होगा और रात्रि 8 बजे से ‘सुंदर बाला जी का दरबार’ सजाया जाएगा।
22 सितंबर (द्वितीय दिवस): युवाओं और श्रद्धालुओं के उत्साहवर्धन के लिए पारंपरिक एवं रोमांचक ‘हांडी फोड़ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा।
23 सितंबर (तृतीय दिवस) माता रानी की चौकी’ का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजनों और कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति सागर में गोता लगाएंगे।
24 सितंबर (चतुर्थ दिवस) विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी।
25 सितंबर (अंतिम दिवस):विशाल भड़ारे के दोपहर 2:00 बजे से विशाल विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी जाएगी।
नियम और समय
उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे और शाम 7:00 बजे भगवान गणेश की भव्य ‘महाआरती’ आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, सभी सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होंगे। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पांडाल निर्माण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
युवा जागरण कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने नगर व आसपास के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार इस धार्मिक उत्सव में सम्मिलित हों और विघ्नहर्ता भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बनें।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने की बैठक के दौरान आयोजन मंडल के अनेक प्रमुख सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से नवीन मेर,जफर अंसारी, गौरव गुप्ता, दीवान सिंह बिष्ट, गोविन्द राणा, कुंदन सिंह कनवाल, अशु अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रवेश गुप्ता, मजाहिर खान, अनिल कुमार, अमित कुमार शंकर, अमित उर्फ अम्बू, मुसा, हीरा बिष्ट, सुनिल सक्सेना, पिंकू चन्द्रा, यूडी, गिरीश आर्य और प्रकाश कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित थे।




