उत्तराखंड

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक घटना बस और बुलट टक्कर होने से एक की मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक घटना बस और बुलट टक्कर होने से एक की मौत

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गर कोतवाली देवप्रयाग क्षेत्र के मूल्यागांव के समीप मंगलवार सुबह करीब 9:05 बजे कर्णप्रयाग जा रही बस (यूके11 पीए 0316) और बुलेट बाइक (यूके12 जी 1916) की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तहसील प्रशासन ने राजकीय वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट बाइक बस के अगले हिस्से (बोनट) को तोड़ते हुए उसमें फंस गई। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दुर्घटना की जांच और शिनाख्त में जुटी है।

Oplus_16908288

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button