उत्तराखंड

लखनऊ के कोचिंग सेंटर मे हुआ अग्निकांड दुःखद -डॉ रेनू शरण 

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। हल्द्वानी

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर से जिस तरह अग्निकांड की तस्वीरें सामने आयी वह अत्यंत ही ह्रदयविदारक घटना है। इस घटना मे जिन जिन छात्र छात्राओं ने अपनी जान गवाई है ईश्वर उनकी आत्मा को प्रदान करें और अपने श्री चरणों मे स्थान दें।व उन सभी के परिवारों को यह दुःख सहन करने की ताकत दे।

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रेनू शरण ने उत्तरप्रदेश की सरकार से मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की भी गुजारिश की है साथ ही उत्तराखण्ड सरकार से भी निवेदन किया है की छात्र जिस तरह सरकारी नौकरी के लिए बड़े- छोटे कोचिंग सेंटर मे जाकर अपने उज्जवल भविष्य के सपने देखते है व पढ़ाई करते है।

ऐसे में उनके सपने साकार हो और उनको कोचिंग सेंटर मे सुरक्षित माहौल मिले, इसके लिए प्रशासन स्तर पर जाँच होनी चाहिये ताकि यह सुनिश्चित हो सके की ऐसे सेंटर पूर्णतः सुरक्षित है या नहीं। इसके लिए इनके ढांचे से लेकर आवश्यक विभागों की एनओसी की भी जाँच हो। युवा देश का भविष्य है इनकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है।

लखनऊ अग्निकांड में सभी मृतकों के लिए हमारी संवेदनायें हैं व हम हर घड़ी इनके परिवारों के साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button