उत्तराखंड

निर्जला एकादशी पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने कराया शीतल शरबत वितरण, ढाई हजार लोगों ने उठाया लाभ

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह 

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत नें निर्जला एकादशी के पर्व पर बरेली चौपुल के नीचे पुलिस लाइन पौराणिक शिव मंदिर पर शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनोद पगरानी हड्डी विशेषज्ञ ख़ुशलोक अस्पताल बरेली रहे विशिष्ट अतिथि डॉ. साधना मिश्रा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिषद इकाई भारत रही।

इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया संस्थान समय-समय पर जनकल्याण कार्य शरबत वितरण, वस्त्र वितरण, भोजन वितरण, आदि कार्य कर रहा है।

उसी क्रम में आज शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम किया आज लगभग ढाई हजार लोगों ने शरबत पीकर अपने जीवन को कृत किया राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया संस्थान का कार्य ही मानव सेवा करना है।

जिसमेंजलदान, शरबतदान,अन्नदान, भोजनदान, वस्त्रदान, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण जनसेवाएं संस्थान करता है आज सरवत वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें लगभग ढाई हजार लोगों ने शरबत ग्रहण किया।

शरबत वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ विनोद पगरानी, विशेषता अतिथि डॉ साधना मिश्रा, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, संरक्षक जे.आर गुप्ता, जिला अध्यक्ष अंजू शुक्ला, सदस्य रामकिशोर, शिवम, राकेश शर्मा, गौरव सक्सेना, आदि क्षेत्रवासी लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button