उत्तराखंड

प्यारे फाउंडेशन दिल्ली द्वारा ऊखीमठ में किया जा रहा है स्वास्थ्य परीक्षण

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

खबर रूद्रप्रयाग/ ऊखीमठ प्यारे फाउंडेशन दिल्ली द्वारा ऊखीमठ में किया जा रहा है स्वास्थ्य परीक्षण वहीं आपको बता दें कि प्यारे फाउंडेशन द्वारा विगत 12 साले जनपद रूद्रप्रयाग के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया जा रहा है जिसके साथ ही प्यारे फाउंडेशन द्वारा ऊखीमठ में स्वास्थ्य परीक्षण में खून के द्वारा सम्पूर्ण शारीरिक जांचें की जाती है।

वहीं प्यारे फाउंडेशन के डाक्टर अंजली थपलियाल कोल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्यारे फाउंडेशन व गेल इंडिया लि0 द्वारा जिला रुद्रप्रयाग में वेलनेश सेन्टरस फार फिमेल्स द्वारा वर्ष 2025, 2026 व 2026-2027 में यह कार्यक्रम चलाया गया।

वहीं उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अन्तर्गत शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य कैम्प करवाए गए डाक्टर अंजली थपलियाल कोल ने बताया कि प्यारे फाउंडेशन द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य के अन्तर्गत खून जांच के माध्यम से सम्पूर्ण शारीरिक परीक्षण सैनैट्री पैड सप्लीमेंट्स व हीटिंग पैड का वितरण किया गया है साथ ही उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के अन्तर्गत जीवन शैली खान पान चिकित्सक परामर्श योग ध्यान व अनेको उत्साहवर्धक गतिविधियां करायी गई है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्यारे फाउंडेशन द्वारा शिविरों आयोजन महाविद्यालय जखोली, अगस्त्यमुनि, रूद्रप्रयाग गुप्तकाशी, तथा 2 चयनित ग्राम सभा गडगू व रायडी में किया गया है जिसमें कुल लाभार्थी महिलाएं बालिकाएं 1860 शामिल हैं।

अंत में उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनवरी माह से जून माह के मध्य आयोजित किए गए हैं उन्होंने कहा कि अगर जो भी आम जनमानस उनके साथ सम्पर्क करना चाहते हैं तो व उनके मोबाइल नम्बर 98114 09367 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button