उत्तराखंडस्वास्थ्य

देहरादून में दो दिवसीय लाइव योगाभ्यास का हुआ शुभारंभ

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू।

देहरादून में दो दिवसीय लाइव योगाभ्यास का हुआ शुभारंभ।

देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जनपद देहरादून से दो दिवसीय लाइव योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत आज प्रातः 6.30 बजे स्टेट बैंक कालोनी, सेवलाकलां, देहरादून से हुयी। यह कार्यक्रम 28 मई से 29 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे तक जारी रहेगा।

इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन डीएयूओ देहरादून डॉ मिथिलेश कुमार के निर्देशों के क्रम में अपर डीएयूओ डॉ सविता कोठियाल की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला ने जानकारी दी कि इस आयोजन हेतु आवश्यक आदेश पहले ही जारी किए जा चुके थे। जिससे सभी को इसमें सक्रिय भागीदारी हेतु जानकारी मिल सके।

कार्यक्रम की संचालन टीम में डॉ राकेश जोशी, डॉ एच एम त्रिपाठी, डॉ मनीषा अग्रवाल, डॉ सुगम तिवारी, सीमा भण्डारी, रविन्द्र थपलियाल, मोनिका सैनी, बाल कुमार, दीपक कुमार, त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

इस कार्यक्रम में हजारों प्रतिभागियों द्वारा आनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और उनके जीवन में स्वास्थ्य एवं संतुलन लाना है।

लाइव प्रसारण को देखने के इच्छुक प्रतिभागी कल भी प्रातः 6.30 बजे www.//tiny.cc/LiveYoga_IDY2026 लिंक पर जुड़ सकते हैं।

डॉ० डी० सी० पसबोला
☎️: 9456113538
मीडिया प्रभारी एवं‌ आई टी सेल इंचार्ज
आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग
जिला देहरादून, उत्तराखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button