लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव में दीवान सिंह बिष्ट मजबूत दावेदार, जनसंपर्क अभियान हुआ तेज

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआँ प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआँ का चुनाव 31मई को सम्पन्न हो जाएगा। जिसमे 22 मई को नामांकन की प्रक्रिया तथा 24 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया है। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद पर दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच अपने अपने हिसाब से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट, नरेश चौधरी, अनूप भाटिया मैदान में है। वही चुनावी इच्छा रखने वाले कई नेता दीवान सिंह बिष्ट को अपना समर्थन देते हुए इस चुनाव मैदान से बाहर हो गए है।
बात की जाए इन प्रत्याशियों की तो तीन बार के अध्यक्ष रहे निवर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट व्यापारियों के बीच काफी लोकप्रिय भी है काफी लंबे समय से वह राजनीति समाजिक कार्यो से जुड़े हुए सक्रिय नेता है तथा जनता के बीच अपनी साफ छवि बनाये हुए है। व्यापारियों की बात की जाए तो दीवान सिंह बिष्ट हमेशा ही व्यापारियों के बीच कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए आ रहे है। पिछले चुनाव में उन्होंने व्यापारी नेता अनूप भाटिया को बड़े अंतराल से हराया था। उससे पहले से ही दीवान सिंह बिष्ट व्यापारियों की समस्याओं को अधिकारियों के सम्मुख काफी जोर शोर से उठते रहे है। पिछली बार मिली प्रंचड जीत के बाद से ही व्यापारियों ने उन्हें अपना अध्यक्ष मान रखा है।
दीवान सिंह बिष्ट व्यापारियों के बीच 24 घंटे बने रहते हैं और कई सालों से वह व्यापारियों के साथ आमजनता के सुख दर्द में शामिल रहते हैं कुल मिलाकर व्यापारियों के बीच रहना कही न कहीं अध्यक्ष पद पर उनकी जीत का सेहरा बंधता हुआ नजर आ रहा है।
हालांकि चुनावी दौड़ में कुछ ओर चेहरे सामने आये हैं लेकिन इन चेहरों के आगे दीवान सिंह बिष्ट काफी लोकप्रिय है तथा अध्यक्ष पद अन्य प्रत्याशियों को के मुकाबले अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट काफी मजबूत व विजयी को ओर अग्रसर है। वही दीवान सिंह बिष्ट ने अपना जनसम्पर्क अभियान को तेज कर दिया है।



