व्यापार मंडल चुनाव को लेकर तैयारी तेज, 5 व्यापारियों को बनाया चुनाव अधिकारी, कल खुलेगा कार्यालय

स्लग, व्यापार मंडल चुनाव को लेकर तैयारी तेज, 5 व्यापारियों को बनाया चुनाव अधिकारी, कल खुलेगा कार्यालय।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
लालकुआं नगर में व्यापार मंडल के चुनाव जल्द होने हैं,जिसकी तैयारी जोर से चल रही है जिसके लिए बड़े स्तर पर रूपरेखा तय की गई है, तथा भारी संख्या में व्यापारी नेता विभिन्न चुनाव लड़ने के लिए जनसंपर्क में जुटे हुए हैं, इसी बीच प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव संपन्न कराने के लिए पांच सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं।
इधर मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया चुनाव को लेकर शहर में 5 व्यापारियों को चुनाव में जिम्मेदारी दी है जिसके लिए सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं जिनको जिम्मेदारी मिली है उसमें वरिष्ठ व्यापारी रंजीत सिंह बोरा, सुभाष नागर, राजकुमार सेतिया, देवेंद्र नयाल और अरुण जोशी शामिल है।
चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए कल (आज) रविवार की शाम 4 रेलवे स्टेशन तिराहे पर चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें चुनाव से संबंधित विस्तृत रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।




